Home » Blog » लोकतंत्र के उत्सव में उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडिया में जारी की विशेष तस्वीर

लोकतंत्र के उत्सव में उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडिया में जारी की विशेष तस्वीर

by

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने अभी अभी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उत्तरकाशी की विशेष मतदाता प्रियंका ने मतदान कर लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि  उत्तरकाशी में महिला मतदाता प्रियंका ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दी। 27 वर्षीय प्रियंका मात्र 64 से.मी. शारीरिक लंबाई होने के कारण जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं। लोकतंत्र के पर्व में आपकी भागीदारी बेहद गर्व की बात है। आप सभी के लिये प्रेरणा हो। बूथ पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस की महिला जवान ने प्रियंका का स्वागत एवं सम्मान किया। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ मुलाकात के बाद प्रियंका चर्चा में आईं थी।