Home » Blog » दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 

by anumannews

देहरादून/नई दिल्ली: दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण के  क्षेत्र में एक बड़ी सफलता सामने आई है। National Highways Authority of India (NHAI) और Wildlife Institute of India (WII) द्वारा किए गए संयुक्त अध्ययन में पाया गया है कि कॉरिडोर पर लागू किए गए वन्यजीव सुरक्षा उपाय (Wildlife Mitigation Measures) काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं। यह अध्ययन कॉरिडोर के 18 किलोमीटर लंबे गणेशपुर–अशारोड़ी खंड पर किया गया। अध्ययन के दौरान अंडरपास के माध्यम से गुजरने वाले वन्यजीवों की निगरानी की गई। जिसमें कुल 18 अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों की 40,444 तस्वीरें रिकॉर्ड की गईं। इससे यह पुष्टि हुई है कि वन्यजीव इन अंडरपास का नियमित और सुरक्षित रूप से उपयोग कर रहे हैं।

 

FB IMG 1775826819359

FB IMG 1775826825359