कोटद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कांग्रेस पार्टी के शिविर कार्यालय लीसा भवन में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने विषयक बैठक ली । सर्वप्रथम महिला कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पेशावर काड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की वर्षी पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके महान योगदान से प्रेरणा लेने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री पूनम कैंतुरा ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिता से ग्रस्त होकर कांग्रेस की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत कर भाजपा के कुशासन से प्रदेश एवं देश की जनता को मुक्ति दिलाए।
महिला कांग्रेस की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल के कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जनहित के मुद्दो पर कार्यक्रम दिए जाएंगे उनको बखूबी निभाएंगी साथ ही स्थानीय जनसमस्यों में महिला कांग्रेस बढ़ -चढकर संघर्ष करेगी, संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर पर हरसम्भव मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष- विनोद डबराल, मनवर सिंह आर्य, पूनम कैतुरा प्रदेश महामंत्री, रश्मि पटवाल महिला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, शकुन्तला चौहान महानगर अध्यक्ष, बसन्ती रावत, प्रीति सिंह, कविता भारती, कान्ती रावत, विनिता भारती, विमलेश नेगी पूर्व प्रवेश सचिव, सुनीता रावत, कल्पना रावत, श्रुति रावत के अलावा जयहरीखाल ब्लाक अध्यक्ष मनदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।